बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर चार दुकानें ध्वस्त, एक दुकानदार लापता, नेपाली का शव बरामद

बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर चार दुकानें ध्वस्त, एक दुकानदार लापता, नेपाली का शव बरामद
Spread the love

 

बनतोली पुल टूटने से मद्महेश्वर धाम में 100 से फंस गए अधिक यात्री

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि सोमवार 14 अगस्त को समय रात्रि 2ः50 बजे सूचना मिली कि अलकनंदा नदी के किनारे कार्य कर रहे भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो जेसीबी ऑपरेटर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में फंस गए। उन्होंने अवगत कराया कि सुबह 5ः00 बजे रेस्क्यू टीमों,जिसमें एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस, डीडीआरएफ शामिल थीं, के द्वारा उक्त जेसीबी चालकों को सुरक्षित निकाल लिया या गया।
भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग लिनचोली छानी कैंप में अधिक वर्षा के कारण चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं व एक दुकानदार लापता है। इस घटना में एक नेपाली का शव बरामद कर लिया गया है। सर्च खोजबीन व रेस्क्यू अभियान जारी है। तथा स्थान छोटी लिनचोली में भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उक्त भूस्खलन स्तर पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीडीआरएफ, पुलिस, आईएमएफ के जवान तैनात है
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मद्महेश्वर घाटी के गोंडार में बनतोली पुल टूट गया है जिस कारण मद्महेश्वर धाम में 100 से अधिक यात्री फंसे हैं। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व तहसील प्रशासन की टीमें मौके लिए रवाना हो गयी हैं। बांसवाड़ा में बसुकेदार को जोड़ने वाला मार्ग धसने के कारण मार्ग यातायात के लिए बंद है। एनएच 107- 3 तीन स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध चल रहा है, तथा राज्य मार्ग-4 व 24 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध है।
उन्होंने अवगत कराया कि अलकनंदा का जलस्तर 628.80 मी. मंदाकिनी का जलस्तर 627.80 दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खतरे की जद में आ रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

Parvatanchal