बड़ी खबर: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फायरिंग मामले में पुलिस ने कोर्ट में की चार्जशीट दाखिल

बड़ी खबर: कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फायरिंग मामले में पुलिस ने कोर्ट में की चार्जशीट दाखिल
Spread the love

 

हरिद्वार। पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के फायरिंग केस में हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने चार्जशीट में बीएनएस की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास और अन्य धाराएं लगाई हैं, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं गुरुवार को चैंपियन  भी कोर्ट में पेश हुए हैं। वे व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट पहुंचे थे।
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के वकील प्रवीण सिंह तोमर ने बताया कि रुड़की कोवताली से 30/25 में बीती 27 जनवरी को उनका का रिमांड हुआ था, उसमें इन्वेस्टिगेशन चेंज हो गई थी। इन्वेस्टिगेशन रुड़की सीओ पंकज पंत के पास चली गई थी। उन्होंने इस मामले में गुरूवार को चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने चार्जशीट बीएनएस की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास में की है। उस पर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई।
वकील प्रवीण सिंह तोमर के अनुसार, दूसरे पक्ष ने अपना तर्क देते हुए इसे 109 का केस बताया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट का आदेश आ गया है। कोर्ट ने मान लिया है कि ये बीएनएस की धारा 110 का केस है। वहीं गुरुवार को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कोर्ट में रिमांड डेट भी थी, जिस कारण वो कोर्ट में पेश हुए थे। वे हॉस्पिटल से आए थे और हॉस्पिटल ही गए हैं। जानकारी के मुताबिक मामले की अगली सुनवाई सात मार्च को होगी।

Parvatanchal