बड़ी खबर: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, सीएम धामी ने देर रात नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। मनीषा पंवार से अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम का पदभार हटाकर लालरीन लियना फैनई को उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राधिका झा को सचिव समाज कल्याण आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है जबकि हरिचंद सिंह सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई। चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास रीजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है, आर राजेश कुमार से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी वापस लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी दी गई है। श्री रविशंकर को अपर सचिव कौशल विकास व सेवायोजन की जिम्मेदारी देकर अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटा ली गई है।
युगल किशोर पंत को डीएम उधमसिंहनगर के पद से हटा कर अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि धीराज सिंह क़ो उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी, इवा आशीष श्रीवास्तव से निदेशक स्वजल का दायित्व हटाया गया जबकि योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। उदय राज सिंह को जिलाधिकारी उधमसिंहनगर बनाया गया है। कामेंद्र सिंह को निदेशक सजल, आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम, रोहित मीणा को मिशन निदेशक एनएचएम और नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गन्ना-चीनी एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फैडरेशन, श्रीमती रुचि मोहन रयाल को अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति, नमामि बंसल को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अंशुल सिंह को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा वर्ग गोपन, राजेंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृति व धर्मस्व, लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव राज्य संपत्ति व प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन का दायित्व सौंपा गया है। ओंकार सिंह से अपर सचिव कूपन की जिम्मेदारी हटाई गई और अतर सिंह को अपर सचिव आवास बनाया गया है। सुरेश चंद्र जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण, मायावती ढकरियाल से अपर सचिव आवास व अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य का दायित्व हटाया गया है। रवनीत चीमा को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रताप सिंह शाह से अपर सचिव राज्य संपत्ति हटाया गया है। बीएल फिरमाल को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं, बीएस चलाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय व रामदत्त पालीवाल को निदेशक प्रशासन को मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।


