बड़ा आरोप: इलेक्टोरल बॉन्ड के खुलासे ने दिखाया भाजपा का कुरूप चेहरा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का बयान

बड़ा आरोप: इलेक्टोरल बॉन्ड के खुलासे ने दिखाया भाजपा का कुरूप चेहरा,  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का बयान
Spread the love

 

देहरादून। एसबीआई के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष इलेक्टोरल बॉन्ड के खुलासे ने भाजपा का बदसूरत चेहरा उजागर कर दिया है। ये कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी ने कहा कि सिलक्यारा टनल हादसा, जिसने समूचे उत्तराखंड को 17 दिनों तक हिला कर रख दिया था और 41 मजदूर जीवन और मौत के बीच में झूलते रहे ,जिस नवयुग कंपनी की कोताही और लापरवाही ने इस घटना को अंजाम दिया, उस कंपनी पर आज तक भी प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका राज आज इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई बाहर आने पर खुल गया है।
दसौनी ने कहा कि 18 अप्रैल 2019 और 10 अक्टूबर 2022 में नवयुग कंपनी ने 90 करोड़ के बॉन्ड खरीदे और किस दल को दिए, ये इस बात से साफ हो जाता है कि आज तक इस घटना की जांच तक नहीं कराई गई।
दसौनी ने कहा कि ऐसा ही कुछ चमोली करेंट हादसे में भी हुआ। उस हादसे में 15 से अधिक लोगों की जानें गई और जिस कंपनी के पास कॉन्ट्रैक्ट था उसे क्लीन चिट दे दी गई।
दसौनी ने कहा कि अभी तो ये खुलासे भाजपा राज में हो रहे भ्रष्टाचार की छोटी सी झलक हैं। ये तो महज़ ट्रेलर हैं, पिक्चर तो अभी बाकी है।
दसौनी ने कहा कि कुछ ने स्वेच्छा से लिए तो कुछ से जबरदस्ती बॉन्ड लिवाए गए, ये तथ्य बताते हैं।
दसौनी ने कहा कि भाजपा इस खुलासे के बाद पारदर्शिता और राजनीतिक शुचिता की बात न ही करे तो बेहतर होगा।

Parvatanchal