फ्रॉड: पार्सल भेजने के नाम पर ठग लिए 1 लाख रुपये, आरोपी इंस्टाग्राम पर बना था दोस्त

फ्रॉड: पार्सल भेजने के नाम पर ठग लिए 1 लाख रुपये, आरोपी इंस्टाग्राम पर बना था दोस्त
Spread the love

 

देहरादून। इंस्टाग्राम से दोस्ती होने के बाद पार्सल भेजने के नाम पर एक लाख 15 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनपुर निवसी प्रज्ञा टैंग ने साईबर थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसको इंस्टाग्राम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी थी। जेनथन मार्क के नाम से उसने मुझसे मेरा व्हटसअप नम्बर मांगा और हमारी बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद उसने मुझे बोला कि वह लंदन से एक पार्सल भेज रहा है जो कि 5 मार्च 2022 को आने वाला था। उसने मुझे वो लेने के लिये कहा। मेरे उसको कई बार मना करने के बावजूद उसने बोला कि आप उसे ले लो और वो उसने भेज दिया। सात मार्च को सुबह 11 बजे मोबाइल नम्बर 8798035394 से मुझे फोन आया। उसने बोला कि मैं पार्सल डिलीवरी से एजेंट मार्क बोल रहा हूं। उसने कहा कि आपको पार्सल रिलीज कराने के लिये कस्टम चार्जेस देने होंगे जो कि 35000 रुपये हैं। उसने अकाउंट डिटेल्स भेजी जो कि पीछे दी गयी है । उसको मैंने 35000 रुपये भेजे और रसीद माँगी । उसने कहा कि 35000 रुपये काफी नहीं हैं। यह एक अन्तरराष्ट्रीय पार्सल है तो ज्यादा रुपये लगेंगे। वो रकम एक लाख पचास हजार रुपये थी। मैंने उसे 80,000 रुपये और भेजे। और रुपये न होने के कारण मैंने वो पार्सल लेने से मना कर दिया और कहा कि मेरे रुपये मुझे वापस करें। उसने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। इस पर मैं दूसरे दिन 8 मार्च को पुलिस स्टेशन गयी और इस संबंध में सूचना दी। साइबर थाने के आदेश पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Parvatanchal