फिल्म प्रदर्शन: समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने रिबन काटकर किया हिंदी फीचर फिल्म ‘कलरव’ के पहले शो का शुभारंभ

फिल्म प्रदर्शन: समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने रिबन काटकर किया हिंदी फीचर फिल्म ‘कलरव’ के पहले शो का शुभारंभ
Spread the love

इंटरनेशनल अवार्ड विनर फ़िल्म का पहला शो रहा हाउसफुल

सत्येंद्र सिंह चौहान

ऋषिकेश। दर्शकों से खचाखच भरे हिंदी फिल्म कलरव के पहले शो का शुभारंभ करते हुए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डाॅ राजे नेगी ने कहा कि कलरव फ़िल्म में भारतीय संस्कृति एवं सनातन का पर्व हरिद्वार महाकुंभ को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया गया है। साथ ही फ़िल्म में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन चुनोतियों एवं मुद्दों को बड़ी सादगी से उठाया गया है। इस अवसर पर फ़िल्म की पूरी कॉस्ट उपस्तिथ थी। फ़िल्म की अभिनेत्री अम्बिका आर्य ऋषिकेश से है, इसलिए भारी संख्या में क्षेत्रवासी उनके समर्थन में फ़िल्म देखने पहुंचे थे। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता राकेश धामी, निर्देशक जगदीश भारती, अभिनेता नितिन शर्मा, उत्तराखंडी फिल्मों के अभिनेता राजेश मालगुडी,उत्तम सिंह असवाल, सिनेमा हाल के मालिक अशोक कुमार, अनुराग पयाल, मयंक भट्ट व सुभाष चौहान समेत अनेक संस्कृतिप्रेमी उपस्थित थे।

Parvatanchal