पैरवी: सीएम धामी से मिले विधायक कैड़ा, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों की बताईं समस्याएं

पैरवी: सीएम धामी से मिले विधायक कैड़ा, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों की बताईं समस्याएं
Spread the love

 

हल्द्वानी।  भीमताल विधानसभा की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और आशा कार्यकत्रियां ने बीते कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियां राज्य कर्मचारी घोषित करने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बीएलओ के साथ पोलियो का अतिरिक्त कार्य कर रही हैं। आशा कार्यकत्रियां गांव में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच करने का कार्य कर रही हैं। जिसका अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया जाता है। आंदोलन के कारण पहाड़ी क्षेत्र में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की मांग की है।

Parvatanchal