पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी आप्रेशन सिंदूर की कार्यवाही पर  सेना को बधाई

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी आप्रेशन सिंदूर की कार्यवाही पर  सेना को बधाई
Spread the love

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुघवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने फिर से यह साबित कर दिया है कि भारत की तरफ जो भी आंखे दिखायेगा भारत उसकी आखे फोड़ दी जायेगी।
उन्होने कहा कि भारतीय सेना ने हमारे सिर गर्व से ऊपर किया है। उन्होने भारतीय सेना द्वारा की गयी कार्यवाही आप्रेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुष्मन हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर लूटोगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। उन्होने कहा कि हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं भी हों हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे। उन्होनक कहा कि आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुतकृबहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं, सारा भारत एक है। उन्होने कहा कि हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने जैशकृएकृमोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है। अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है।

Parvatanchal