पूर्वानुमान: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार

पूर्वानुमान: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर मेहरबान होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 18 की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। जबकि 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश की संभावना है।  हर्षिल, औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा।  रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। जबकि 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं।  इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही हर्षिल, औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी होगी।
देहरादून में रात के समय ठंड

देहरादून में शनिवार को धूप निकलने से तापमान में हल्की तेजी आई है। हालांकि,शुक्रवार रात को लोगों को ठंड का एहसास हुआ था। राजधानी में दिन और रात के तापमान में फर्क नजर आ रहा है।

Parvatanchal