पूर्वानुमान: उत्तराखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी
देहरादून। उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश के देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जिले में गरज और चमक के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने उधमसिंहनगर में भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
गौरतलब है कि इस मानसून सीजन ने प्रदेश में जमकर कहर बरपाया है। जिससे प्रदेश के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है और इस मानसून सीजन में आपदा से कई लोगों को अपना आशियाना और जान तक गंवानी पड़ी है। वहीं अभी भी रुक रुक-कर बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मौसम विभाग ने देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जिले में गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही उधमसिंहनगर में भी बारिश का अंदेशा जताया है। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल झाए रहेंगे। साथ ही मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

