पूर्वानुमान:मौसम विभाग ने जारी किया  यलो अलर्ट, 9 जनवरी से बारिश होने की जतायी है संभावना

पूर्वानुमान:मौसम विभाग ने जारी किया  यलो अलर्ट, 9 जनवरी से बारिश होने की जतायी है संभावना
Spread the love

देहरादून। सूखी ठंड का सितम झेल रहे उत्तराखंड में आने वाले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं दिखायी दे रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में जल्द बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते राज्य भर में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर के अनेक भागों में रात्रि सुबह के समय माध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। जबकि 9 जनवरी को राज्य के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उधमसिंहनगर, हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताते हुए  येलो अलर्ट जारी किया है।  इस दौरान कुछ क्षेत्र में हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा से कम दृष्टियता विमान लैंडिंग टेक ऑफ को प्रभावित कर सती है।
मौसम विज्ञानियों ने लोगों को शीतलहर से बचकर रहने की सलाह दी है।11 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर जारी का रहने की संभावना है। नौ और 10 दिसंबर को भी बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। कुल मिलाकर अगले पांच दिनों तक शीतलहर, गलन के साथ भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

Parvatanchal