सराहनीय: पुलिस और एसडीआरएफ के जवान बने देवदूत, दो कांवड़ियों को बचा लिया डूबने से

सराहनीय: पुलिस और एसडीआरएफ के जवान बने देवदूत,  दो कांवड़ियों को बचा लिया डूबने से
Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में इन दिनों कांवड मेला चल रहा है। इस समय लाखों की संख्या में कांवड़िए धर्मनगरी में पहुंचे हैं। नहाते समय कांवड़िए के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ में तैनात एएसआई दीपक मेहता ने तत्काल छलांग लगाकर कांवड़िए को बचा लिया। इस दौरान जल पुलिस और आपदा मित्र ने भी युवक को सकुशल बाहर निकालने में सहयोग किया।
शुक्रवार को नहाते समय अचानक एक कांवड़िया नदी में डूब गया। फेफड़ों में पानी भरने के कारण अर्द्ध मूर्छित युवक को घाट पर टीम द्वारा उपचार दिया गया। सोनीपत हरियाणा निवासी अजय पुत्र कुणाल को सकुशल बचाने पर उसके साथियों द्वारा पूरी टीम का आभार प्रकट किया गया।
दूसरी एक घटना में रोहतक हरियाणा का कांवड़ियां गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहने लगा। कांवड़िया हाथी पुल के नीचे चेन पकड़कर फंस गया। सूचना पर जल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांवड़ियां को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Parvatanchal