ब्रेकिंग न्यूज: पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी। सोमवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर डामटा में एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। जिनके शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
पुलिस स्टेशन प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बताया कि डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

