पल्टन बाजार में सीएनआई चौक पर बनेगा पुलिस पिंक बूथ, एक लाख 36 हजार की धनराशि जारी
देहरादून। डीएम और एसएसपी के निर्देश के बाद सीएनआई चौक पल्टन बाजार को पिंक बूथ स्थापित करने के लिए चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के मोटरसाईकिल पर संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं व्यापरियों की मांग पर पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए थे।
महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं एवं स्थानीय व्यापारियों की मांग पर सीएनआई चौक पल्टन बाजार में पुलिस पिंक बूथ स्थापित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को पिंक बूथ स्थापित करने के लिए धनराशि जारी की है। सीएनआई चौक पल्टन बाजार में पुलिस पिंक बूथ बनाये जाने के लिए जिलाधिकारी अन्टाईड फंड से धनराशि दी गयी हैै।
विदित हो कि जिलाधिकारी सविन बसंल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाईक से शहर भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएनआई चौक पल्टन बाजार जामा मस्जिद के निकट महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बूथ स्थापित किये जाने के लिए महिलाओं और व्यापारियों की मांग पर पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए थे। एसएसपी ने इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिलाधिकारी अन्टाईटड फंड से धनराशि रू0 1,36500 हजार रूपय पुलिस विभाग (पुलिस अधीक्षक नगर) को जारी कर दिए गए हैं।

