परेशानी: यमुनोत्री एनएच पर गिरी चट्टान, यातायात बाधित
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राड़ी टॉप ओरछा बैंड के पास आज सड़क पर चट्टान गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया। मौके पर जेसीबी मशीन भेजी गई थी लेकिन सड़क पर गिरे बोल्डर्स का आकार काफी बड़ा होने के कारण इन्हें जेसीबी की सहायता से हटाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस सड़क का रखरखाव करने वाली एजेंसी एनएचआईडीसीएल को मौके पर अविलंब ब्रेकर मशीन सहित अन्य आवश्यक उपकरण व मशीनों को जुटाकर यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। इस क्षेत्र में धारी कफनोल के वैकल्पिक मार्ग पर यातायात सुचारू है।
उक्त स्थान पर मार्ग बाधित के दृष्टिगत ट्रेफिक को ब्रह्मखाल, बड़कोट आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका गया हैं। यातायात को राड़ी-धारी-कफनोल-बर्नीगाड राज्य (mdr) वैकल्पिक मोटर मार्ग से भेजा जा सकता है। उक्त मार्ग लगभग 50 किलोमीटर हैं, यह मार्ग वर्तमान में सुचारू है।
धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान राड़ी व ओरछा बैण्ड के बीच भारी मलवा/बोल्डर आने के अवरुद्ध मार्ग को खोले जाने का कार्य प्रगति पर है। इस स्थान पर मार्ग बाधित के दृष्टिगत ट्रेफिक को ब्रह्मखाल, बड़कोट आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
छोटे वाहनों को राड़ी-धारी-कफनोल-बर्नीगाड राज्य (mdr) वैकल्पिक मोटर मार्ग से भेजा जा रहा हैं।

