निर्णय: नशा और कॉकटेल पार्टी पर लगाया प्रतिबंध, बिना सत्यापन के कबाड़ियों का प्रवेश भी होगा बंद

निर्णय: नशा और कॉकटेल पार्टी पर लगाया प्रतिबंध, बिना सत्यापन के कबाड़ियों का प्रवेश भी होगा बंद
Spread the love

विकासनगर।  राजावाला वरिष्ठ नागरिक ग्राम उत्थान समिति की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि गांव में नशा, कॉकटेल पाटी पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही बिना सत्यापन के कबाड़ियों को भी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किन्नर समुदाय की मनमानी रोकने के लिए भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। सामुदायिक मिलन केंद्र राजावाला में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। नशे की प्रवृत्ति और कॉकटेल पार्टियों से गांव का महौल खराब हो रहा है। कबाड़ी और फेरीवाले खुलेआम बिना वैरिफिकेशन के घूमने के कारण गांव में लगातार चोरियां बढ़ रही है। किन्नर समुदाय की मनमानी और जोर जबरदस्ती गरीब लोगों को परेशान कर रही है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि गांव में अब खुले आम शराब बिक्री नहीं होने दी जाएगी। कॉकटेल पार्टियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। बिना सत्यापन के फेरी वालों और कबाड़ियों को क्षेत्र में नहीं घूमने दिया जाएगा। किन्नर समुदाय की मनमानी और जोरजबरदस्ती रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। तय किया गया कि समिति की बैठक में हुए निर्णयों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। बैठक में गुलाब सिंह नेगी, कार्तिका नंद भट्ट, कुशाल सिंह रावत, शिशुपाल सिंह रावत, स्वयंवर दत्त, विजय अग्रवाल, बलवंत सिंह नेगी, विजेंद्र नेगी, राम सिंह नेगी, जगदीश नेगी, हीरा सिंह नेगी, रघुवीर सिंह रावत, आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal