शर्मनाक: म्यूजिक टीचर पर नाबालिग शिष्या से दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। म्यूजिक टीचर ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ उसके म्यूजिक टीचर द्वारा अश्लील हरकत व दुष्कर्म करने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना प्रेमनगर में दिया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना प्रेमनगर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष प्रेमनगर को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर थाना प्रेमनगर पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए 24 घंटे के अन्दर दरू चौक प्रेमनगर से अभियुक्त विश्वास दत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

