कामयाबी: नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपहृता भी बरामद

कामयाबी: नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपहृता भी बरामद
Spread the love

देहरादून। नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले को पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों के हवाले किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित निवासी नेहरू कॉलोनी ने थाना नेहरू कालोनी पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालि पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। नाबालिग युवती की गुमशुदगी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसकी बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा युवती के घर के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से नाबालिग युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो नाबालिग युवती को सुमित नाम के एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले जाना प्रकाश में आया, साथ ही आरोपी के गुड़गांव हरियाणा में होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर तत्काल एक टीम को हरियाणा रवाना किया गया, जहां टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए आरोपी सुमित पुत्र सोमवीर राघव को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Parvatanchal