धोखाधड़ी: अमेरिका में रहने वाला भतीजा बनकर महिला से ठग लिए 3.80 लाख रुपये

धोखाधड़ी: अमेरिका में रहने वाला भतीजा बनकर महिला से ठग लिए 3.80 लाख रुपये
Spread the love

रुद्रपुर। महिला के व्हाट्सएप में ठग ने खुद को भतीजा बताकर 3.80 लाख की ठगी कर ली। जसंवत सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आठ जुलाई को उसकी पत्नी के मोबाइल के व्हाट्सएप पर भतीजा भूपेन्द्र बताकर अमेरिका से फोन आया। भूपेंद्र बनकर ठग ने बताया कि एजेंट ने उसका वर्क परमिट रोक लिया है। वह पैसे की मांग कर रहा है। बताया कि अमेरिका से 8.70 लाख रुपये भेजेगा। जिसमें 2.50 लाख रुपये एजेंट को देने हैं। बाकी रकम भारत आकर ले लेगा। उसने फर्जी रसीद भेजी जिसमें प्रार्थी के खाते में 8.70 लाख रुपये जमा करना दर्शया गया था। कुछ देर बाद राज सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को एजेंट बताते हुए तीन अलग-अलग खातों में 3.80 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद 40 हजार और डिमांड करने लगा। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के बाहर खड़ी बाइक उठा ले गए चोर
उधर, वार्ड 3 में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गयी। बाइक स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजू पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी निकट गुरुद्वारा आवास विकास किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते सोमवार सुबह उसने बाइक लॉक कर घर के बाहर खड़े की थी। कुछ देर बाद उसने बाहर निकल कर देखा तब वहां बाइक नहीं थी। राजू ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक चोरों ने चुरा ली। बाइक स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Parvatanchal