देखभाल: गर्मियों में रोजाना इस्तेमाल करें अदरक, दाग-धब्बों को कम कर स्किन बनाता है ग्लोइंग…

देखभाल: गर्मियों में रोजाना इस्तेमाल करें अदरक, दाग-धब्बों को कम कर स्किन बनाता है ग्लोइंग…
Spread the love

 

र्मियों का मौसम चल रहा है वहीं पर इस मौसम में बढ़ते तापमान का असर सेहत और चेहरे पर देखने के लिए मिलता है। गर्मी और धूप की चपेट में आने से चेहरे पर जलन और लालिमा की शिकायत रहती है इसके लिए बचाव रखना काफी जरूरी होता है। वैसे तो चेहरे को सही रखने के लिए हम कई महंगे प्रॉडक्ट्स और स्किन केयर का ख्याल रखते हैं लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने के लिए मिलते हैं।
अगर आप नेचुरली अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। यहां पर अदरक के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
इसका प्रयोग वैसे तो चाय में किया जाता है लेकिन अगर स्किन की बात आती है तो अदरक, चेहरे की नेचुरली केयर करता है। जानिए अदरक का सेवन करने से सेहत को कैसे फायदा मिलता है…

 


आपको बताते चलें कि, गर्मियों में अदरक के कई फायदे होते है इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के साथ ही स्किन को हर दम चमकदार और खूबसूरत बनाती है। सर्दियों में वैसे यह कई बीमारियों का तोड़ है लेकिन गर्मियों में भी इसके फायदे मिलते हैं।

 

स्किन के लिए अदरक के फायदे
आपको बताते चलें कि, अदरक का सेवन करने से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं जो इस प्रकार है…

1- बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का अच्छी तरह ख्याल रखना जरूरी होता है इसके लिए अदरक में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को बूढ़ा होने से बचाती है। दरअसल अदरक में फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है जो झुर्रियों और दाग-धब्बों को बढ़ने नहीं देता। इसके अलावा अदरक में एक खास प्रकार का तत्व जिंजरोल पाया जाता है जो कोलेजन को बढ़ावा देने का काम करता है।
2- अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाले पिंपल्स और काले धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। यहां पर आप अदरक का पेस्ट चेहरे पर लगा सकते हैं।
3- चेहरे की सूजन को भी कम करने के लिए अदरक के फायदे होते हैं। अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप रोजाना सीमित मात्रा में अदरक का सेवन करते हैं तो चेहरे को इससे फायदा मिलता है।
4-अदरक से नेचुरली निखार पाने के लिए इसका नियमित प्रयोग या सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन सी और जिंक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे की रंगत निखारते हैं। आप कील- मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान नहीं होते हैं।
नोट- वैसे अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए आप कम ही ग्राम में इसका सेवन करें नहीं तो आपके पाचन तंत्र पर इसका असर देखने के लिए मिल सकता है।

Parvatanchal