हादसा: खाई में गिरी कार, sdrf ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सकुशल बचाया पांच सवारों को
टिहरी। आज कोटि कॉलोनी के स्थानीय लोगों द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खाण्डखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी राकेश सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी व कार सवार सभी 05 लोगों को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी लोग मामूली रूप से घायल थे। जिन्हें टीम द्वारा रोप की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया।

ये लोग थे कार में
1. स्वरुप सिंह चौहान (53) पुत्र जागनाथ सिंह चौहान, निवासी चंडीगढ़
2. हमेल सिंह (32) पुत्र शेर सिंह, निवासी :- नांगल डैम जिला रोपड़ पंजाब
3. मालती देवी (40)
4. राजवीर सिंह (18)
5. साहिल (16)

