दुखद: स्कूटी के खाई में गिर जाने से छात्रा की मौत, वन दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही थी घर

दुखद: स्कूटी के खाई में गिर जाने से छात्रा की मौत, वन दरोगा की परीक्षा देकर लौट रही थी घर
Spread the love

 

बागेश्वर।  वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई और एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय संजय बोरा पुत्र मदन सिंह बोरा निवासी जिमखोला गरुड़, उसकी चचेरी बहन 20 साल की लता बोरा पुत्री चंदन बोरा और 20 साल की काजल पुत्री देवनाथ निवासी बिनखोला रविवार सुबह स्कूटी से गरुड़ से बागेश्वर आए थे। यहां लता और काजल ने वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा दी। परीक्षा देकर अपराह्न दो बजे बागेश्वर से गरुड़ की ओर जा रहे थे। बहुली के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने लता को मृत घोषित कर दिया। डॉ. गुंजन ने बताया कि दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर, कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जाएगी।

Parvatanchal