दुखद: ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत
चमोली। आदि बदरी मार्ग पर आज एक वाहन ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय आदि बद्री मार्ग पर एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गयी। किसी ने इसकी सूचना चमोली ज़िला नियंत्रण विभाग को दी।
सूचना पर जिला नियंत्रण कक्ष ने एसडीआरएफ को हादसे के बारे में जानकारी दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उप-निरीक्षक मनमोहन सिंह अपनी टीम और रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
उप निरीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जब उनकी टीम पहुंची तो एक वाहन खाई में गिरा हुआ दिखाई दिया।

SDRF टीम रस्सों के सहारे खाई में उतरी। वाहन में एक ही व्यक्ति था जिसकी मौके ओर ही मौत हो चुकी थी। SDRF द्वारा मृतक बीरेंद्र सिंह रावत (44)निवासी गैरसैंण, चमोली के शव को स्ट्रेचर के जरियेमुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
जानकारी के मुताबिक बीरेंद्र सिंह अपने वाहन से कर्णप्रयाग से गैरसैण मार्ग पर जा रहा था। अचानक आदि बद्री मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

