दुखद: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला एक की मौत, एक गम्भीर

दुखद: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला एक की मौत, एक गम्भीर
Spread the love

नैनीताल। सड़क दुर्घटना में डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी जबकि डम्पर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सूरज सिंह लटवाल मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था और वह हल्द्वानी में रहकर अपने मौसेरे भाई के टूर- ट्रैवलिंग व्यापार में हाथ बंटा रहा था। मृतक सूरज सिंह लटवाल के मौसेरे भाई सुंदर सिंह ने बताया कि उनका टूर एंड ट्रैवल्स का काराबोरा है। मूलरूप से लोधिया अल्मोड़ा में रहने वाला सूरज सिंह लटवाल (22 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह लटवाल पिछले 10 साल से उनके साथ रहकर कारोबार में हाथ बंटा रहा था। बुधवार रात को हुई भारी बरसात की वजह से उनकी कुछ बसें टांडा बैरियर के पास रेलवे लाइन पर जलभराव में फंस गई थीं। सूरज सिंह लटवाल और उसका अल्मोड़ा निवासी दोस्त नमन मटेला बसों को देखने गए थे। देर रात लौटते समय रामपुर रोड पर पीछे से आए डंपर ने उनकी मोटर साइकिल जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे सूरज सिंह लटवाल और नमन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि डंपर की रफ्तार काफी तेज थी। स्थानीय लोग दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां सूरज की मौत हुई है। वहीं बाइक चला रहे नमन की हालत गंभीर हैै।

Parvatanchal