दुखद: गहरी खाई में गिर गई इनोवा कार, युवक की मौके पर ही मौत, युवती घायल
देहरादून। यहां मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटना में वाहन सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ को सूचना मिली कि हाथीपांव मसूरी रोड में एक इनोवा वाहन खाई में गिर गया है जिसमें 02 लोगों के सवार होने की संभावना है।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमें एक युवती व एक युवक सवार थे, जो रात्रि में मसूरी घूमने के लिए आए थे। हाथीपांव, मसूरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर युवती सिमरन (24 वर्ष), निवासी- लक्ष्मण पार्क, कृष्णानगर, दिल्ली को खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा मृत युवक के शव को गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान रजत सचदेव (24 वर्ष), निवासी- गांधी पार्क, कृष्णानगर, दिल्ली के रूप में की गई।