दुखद: आग की लपटों से घिरी बहन को बचाने को आग में कूद गया भाई, दोनों की हो गई दर्दनाक मौत

दुखद: आग की लपटों से घिरी बहन को बचाने को आग में कूद गया भाई, दोनों की हो गई दर्दनाक मौत
Spread the love

 

हरदोई। आग की लपटों के बीच घिरी बहन को बचाने दौड़ा उसका भाई भी बुरी तरह से झुलस गया था। बहन की पहले ही मौत हो गई, जबकि उसके बाद उसके भाई ने भी दम तोड़ दिया।
मालूम हो कि 23 मार्च को पिहानी कोतवाली के अंदा इब्राहिमपुर में हुए अग्निकांड में भाई-बहन की मौत होने के बाद सारा गांव गहरे सदमे में है।बताते चलें कि 23 मार्च को अंदा इब्राहिमपुर निवासी बालकराम के घर अचानक आग लग गई। इसका पता होते ही गांव में हडक़ंप मच गया। उधर घरेलू सामान बचाने में जुटी बालकराम की 17 वर्षीय पुत्री संतरा आग की लपटो से घिर गई, उसके चीखने की आवाज़ सुन कर बालकराम का 30 वर्षीय पुत्र मान सिंह अपनी बहन को बचाने दौड़ पड़ा।
हादसे में बहन संतरा के अलावा उसका भाई मान सिंह भी बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां से संतरा को लखनऊ रिफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
इधर, मान सिंह की हालत बिगड़ती देख उसे भी रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि बुधवार को उसे वहां के डाक्टरों ने जवाब दे दिया। घर वाले मान सिंह को वापस घर ला रहे थे। उसी बीच उसकी रास्तें में ही मौत हो गई। मान सिंह अपने चार भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी उमा देवी और एक बेटा गगन है।अग्निकांड में भाई-बहन की मौत होने से घर में मातम है वहीं सारा गांव गहरे सदमें में डूब गया।

Parvatanchal