दुखद: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत
देहरादून। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सारंग बिष्ट (25) पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह बिष्ट, निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी तहसील पोंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाने पर सूचना प्एप्राप्त हुई कि एक स्कूटी का शिमला बायपास रोड पर कुंजाग्रांट, गुज्जर बस्ती के पास एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर जाकर पड़ताल की गई तो एक स्कूटी नंबर एचपी 17 जी 1126 सड़क किनारे पड़ी मिली , जिसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई थी। वाहन स्वामी के बारे में जानकारी की गई तो उक्त वाहन अनीता बिष्ट पत्नी स्व जगजीत सिंह बिष्ट, निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, तहसील पोंटा साहिब, (हिमाचल प्रदेश) के नाम रजिस्टर्ड मिला। वाहन के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो मोबाइल धारक पारस बिष्ट द्वारा बताया गया कि उसका भाई सारंग बिष्ट स्कूटी लेकर देहरादून जा रहा था, जिसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। उसे 108 के माध्यम से सिनर्जी अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई

