दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को दी उपाधियां
राष्ट्रपति से मेडल व प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राए हुई गदगद, जताया आभार
ऊधम सिंह नगर। आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं उपाधी प्रदान की।

आज एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मंत्रियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके पश्चात राष्ट्रपति पंतनगर विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। समारोह के दौरान उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए तथा गोल्ड मेडलिस्ट के साथ फोटो भी खिंचवाईl राष्ट्रपति से मेडल व प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राए गदगद हो गए।
जिसके बाद राष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना हुईं। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक पी वी के प्रसाद, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ० योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी उदयराज सिंह एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टी सी आदि मौजूद रहे।

