दुस्साहस: हथियाबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल, बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस संचालक के घर में कर ली लूट

दुस्साहस:  हथियाबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल, बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस संचालक के घर में कर ली लूट
Spread the love

घर की महिलाओं को धमकाकर गहने व नगदी लूटी

देहरादून। हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल संचालक के घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी लूट ली। शोर सुनकर बदमाश मौंके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सरिता डोबाल, नेहरू कालोनी थाना प्रभारी लोकेन्द्र बहुगुणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चला दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कालोनी थाना क्षेत्रान्तर्गत सी ब्लाक निवासी एमडीडीए से सेवानिवृत्त पीके अग्रवाल का पुत्र क्षेत्र में ही सेंट एनी पब्लिक स्कूल चलाता है। आज दोपहर सवा बारह बजे पीके अग्रवाल की पत्नी सुनीता व पुत्री रश्मि घर के आंगन में बैठी थी तथा पीके अग्रवाल तबियत ठीक न होने के कारण कमरे में लेटे हुए थे। इसी दौरान चार बदमाश घर में घुस गये। बदमाशों में से एक के हाथ में तमंचा व तीन के हाथों में चाकू थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही सुनीता व रश्मि को हथियारों के दम पर धमकाया और घर में जो कुछ भी है उसको देने की धमकी दी। जिसके बाद सुनीता अग्रवाल ने अपने कान के कुंडल, चार कंगन, टाप्स बदमाशों को उतार कर दे दिये तथा रश्मि ने भी अपने पहने हुए गहने बदमाशों को दे दिये। इस दौरान बदमाशों ने सुनीता अग्रवाल से दो हजार रूपये नगद व रश्मि से दस हजार रूपये नगद भी छीन लिये। पीके अग्रवाल की पुत्रवधु ऊपरी मंजिल में किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने जब घर मेें आवाजें सुनी तो उसने अपने आपको बचाते हुए अपने को एक कमरे में बंद कर लिया और फोन से स्कूल के कर्मचारियों व अपने पति संदीप को घर में हो रही घटना की जानकारी दी।

घर के बाहर हलचल सुनकर बदमाश वहां से भाग गये। जिसके बाद संदीप अग्रवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की सूचना मिलते ही डीआईजीध्एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी सरिता डोबाल, नेहरू कालोनी थाना प्रभारी लोकेन्द्र बहुगुणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बदमाश सम्भवतः दुपयिा वाहन से मौके से भागे थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों में एक बदमाश लंगडाकर चल रहा था। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चलाया लेकिन देर सांय तक कोई कामयाबी नहीं मिल पायी थी।

Parvatanchal