दिक्कत: बस संचालन बंद हो जाने से बढ़ी लोगों की परेशानियां, समिति ने संबंधित विभागों को भेजा ज्ञापन
देहरादून। सामाजिक संगठन केशर जन कल्याण समिति ने गढ़वाल मंडल आयुक्त तथा संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष को डीएल रोड-नवादा वाया माजरीमाफी- मोहकमपुर बस संचालन हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में केशर जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एन के गुसाईं ने कहा कि नवादा,हरिपुर माजरी माफी, मोहकमपुर,जोगीवाला आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हर रोज वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं,सरकारी, अर्द्धसरकारी,प्राइवेट कर्मचारी वर्ग, स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं अपने अपने गंतव्य को जाते हैं।
काफी लंबे समय से डीएल रोड-नवादा वाया माजरी माफी,मोहकमपुर सिटी बस सेवा के संचालन बंद होने से क्षेत्र की जनता आक्रोशित वह परेशान है।
इस बारे में कई बार समिति ने मांग उठाई परिणाम शून्य रहा।
गुसाईं ने आगे कहा कि सिटी बस सेवा संचालित होने से जहां एक और पेट्रोल डीजल के आसमान छूते दामों से आम जनता को राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर नियमित रूप से सिटी बस संचालित होने से कम संख्या में निजी वाहनों के सड़क पर उतरने से आम जनता शासन प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जाम के झाम से राहत मिलेगी।
गुसाईं ने आयुक्त से शीघ्र ही डीएल रोड- नवादा सिटी बस सेवा वाया माजरीमाफी- मोहकमपुर को संचालित करने हेतु संबंधित विभागोंको निर्देशित करने की मांग की है।

