प्रगति : सहकारी बैंक के जीएम एसपी सिंह बने सेंट्रल डिप्टी रजिस्ट्रार, मंत्री डॉ रावत ने दी बधाई

प्रगति : सहकारी बैंक के जीएम एसपी सिंह बने सेंट्रल डिप्टी रजिस्ट्रार, मंत्री डॉ रावत ने  दी बधाई
Spread the love

देहरादून। डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक गढ़वाल (कोटद्वार) के सचिव एवं महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह का सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफिस भारत सरकार, नई दिल्ली, में डिप्टी रजिस्ट्रार पद के लिए चयन हुआ है।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उनके चयन पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग और कोऑपरेटिव बैंकों में प्रतिभाशाली अधिकारियों की बदौलत ही पिछले 6 वर्षों में राज्य में सहकारिता ऊँचाईयों तक पहुँचा है। महाप्रबंधक सिंह सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफिस नई दिल्ली में 15 अक्टूबर तक ज्वाइन करेंगे। उनका 4 वर्षों तक कार्यकाल रहेगा।

Parvatanchal