स्वाहा: झोपड़ी में लगी आग,जेवरात नकदी सब जलकर खाक

स्वाहा: झोपड़ी में लगी आग,जेवरात नकदी सब जलकर खाक
Spread the love

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास हडकंप मच गया। इससे स्कूटी समेत झोपड़ी में रखे जेवरात, नगदी समेत अन्य सामान स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार गौलापार कुंवरपुर के ग्राम तारानवाड़ लछमपुर के रहने वाले प्रताप चंद पुत्र स्व. दलीप चंद की झोपड़ी में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में झोपड़ी समेत घरेलू सामान, नगदी, जेवरात और एक स्कूटी भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है।

Parvatanchal