जायजा: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डाॅक्टर व अन्य स्टाफ में हड़कंप
डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण व भर्ती मरीजों से की बातचीत,
मेडिकल कॉलेज में भी देखी व्यवस्थाएं
रुद्रपुर। गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अचानक जिला अस्पताल पहुंच गये। कमिश्नर को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर रावत ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी में पहुंच कर वहां मौजूद फार्मासिस्ट से दवाओं की जानकारी ली। इस दौरान वहां मौजूद मरीजों ने दवा न मिलने की शिकायत की। इस पर कमिश्नर ने पीएमएस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर रावतअस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कमिश्नर रावत ने औषधि स्टोर का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक कमिश्नर का निरीक्षण जारी था। इस दौरान अस्पताल के पीएमएस डॉ आरके सिन्हा, मैनेजर डॉ अजय वीर सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

