जयहिंद: शहीद विकास नेगी पंचतत्व में विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जयहिंद: शहीद विकास नेगी पंचतत्व में विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Spread the love

 

चमोली।  चमोली जिले के मायापुर बाटुला के विकास नेगी का सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट अलकनंदा नदी के तट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने राष्ट्र सुरक्षा में तैनात रह कर वीर गति को प्राप्त हुए विकास नेगी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर बाटुला के 38 वर्षीय विकास नेगी आईटीबीपी 25 वीं बटालियन अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से 28 अगस्त को विकास नेगी वीर गति को प्राप्त हो गए। इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया।

शहीद विकास नेगी अपने पीछे मां, भाई, पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए। आईटीबीपी के अधिकारी शहीद विकास नेगी का पार्थिव शरीर को लेकर शुक्रवार को घर मायापुर बाटुला लेकर पहुंची। शहीद के अंतिम दर्शन के बाद उन्हें पैतृक घाट अलकनंदा तट पर उनके बड़े भाई शैलेंद्र नेगी द्वारा मुखाग्नि दी गई। शहीद को सैन्य सम्मान के साथ सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारी, सैनिक, बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, जोशीमठ के पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Parvatanchal