चोरी की घटना का अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की घटना का अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल बरामद हुआ हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश चन्द्र मंजेडा पुत्र जयानन्द मंजेडा निवासी 497 प्रभु काँलोनी अमर भारती वाईल्ड लाईफ रोड चन्द्रबनी पटेलनगर देहरादून द्वारा तहरीर दी गयी की उनके पुत्र के सूटकेस अज्ञात चोर द्वारा सामान चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर मु.अ.सं.-693/2025 धारा 303 (2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये। निदेशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अब्दुल रज्जाक पुत्र यासीन निवासी ग्राम नियाजपुरा थाना कोतवालीनगर जिला मुज्जफरनगर उ.प्र. उम्र 50 वर्ष को चन्द्रमणी चौक से वाईल्ड लाईफ ग्राउण्ड की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अजाम देना स्वीकार किया गया। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Parvatanchal