शिकंजा: चारधाम यात्रा से जुड़ी 43 फर्जी वेबसाइटों को एसटीएफ ने किया ब्लॉक
एक दर्जन बैंक खाते और 03 दर्जन मोबाइल अकाउंट करवाये बंद
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिये फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधडी की शिकायत उत्तराखंड एसटीएफ को मिली थी। विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गयी थी।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चारधाम यात्री की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वैब साईट की जानकारी नहीं थी। इस वर्ष चार धाम यात्रा हेतु हेलीकाप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग 08 अप्रैल, 2023 से शुरू कर दी गयी थी। जिसमें आईआरसीटीसी द्वारा अपनी वैबसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है।
इस वेबसाईट का URL www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते है। बताया कि कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जाँच पडताल स्वयं कर लें। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा एक अभियान चलाया गया है जिसके तहत जनता से अपील की जा रही है कि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल न0, लिंक आदि की जानकारी स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखण्ड के ऑफिस देहरादून को बताएं। मोबाईल नंबर- 9456591505 एवं 9412080875 पर ऐसे किसी भी जानकारी से स्क्रीनशाट के साथ जानकारी साझा करें।
एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन लगातार फर्जी वेबसाइट की निगरानी कर रहा है, जिस पर कार्यवाही करते हुए अब-तक कुल 43 फर्जी बेवसाइटों को बन्द कराया जा चुका है।
वेबसाइट / बैंक अकांउट आदि की तकनीकी विश्लेषण में I4C (Indian Cyber Crime Co-ordiantion Centre) द्वारा साइबर थाने देहरादून को लगातार तकनीकी सहयोग दिया गया जिसके लिए STF Uttarakhand police 14C (Indian Cyber Crime Co-ordiantion Centre) के CEO राजेश कुमार (IG Telangana police) का आभार नही व्यक्त किया है।
बन्द करायी गयी 43-फर्जी वेबसाइट
1.https://www.helicopterticketbooking.in/
2.https://radheheliservices.online
3.https://kedarnathticketbooking.co.in/
4.https://heliyatrairtc.co.in/
5.https://kedarnathtravel.in/
6.https://instanthelibooking.in
7.https://kedarnathticketbooking.in/
8.https://kedarnathheliticketbooking.in/
9.https://helicopterticketbooking.co.in/
10.https://indiavisittravels.in/
11.https://tourpackage.info
12.https://heliticketbooking.online
13.http://vaisnoheliservice.com/
14.https://helichardham.in/
15.https://irtcyatraheli.in/
16.http://katraheliservice.com/
17.https://helipadticket.in
18.https://www.aonehelicopters.site/
19.https://vaishanotravel.com/
20.http://vaishnotourist.com/
21.https://kedarnathhelijounery.in/
22.https://wavetravels.in/
23.https://takeuptrip.com
24.https://www.onlinehelicopterticketbooking.online
25.https://kedarnath-dham.heliindia.in/
26.https://www.chardhamhelicoptertours.in
27.https://maavaishnodevitourstravel.in
28.https://kedarnathheliticket.in/
29.https://chardhamtravelticket.in/
30.https://onlinehelicopterticketbooking.com/
31.https://flytopeak.com
32.https://flighter.online
33.https://katrahillsservice.live/
34.http://kedarnathhelipadticket.in/
35.https://devbhumiyatra.in
36.https://helicopterbooking.org/
37.https://tourchardham.in/
38.http://www.uttrakhandheliservicesbooking.online/
39.http://www.yatradham.com/
40.https://kedarnathdham.heliindia.in/
41.https://devbhumiyatra.in
42.https://chardhambookings.in
43.https://travelwithheli.site/
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें। किसी भी प्रकार के ऑनलाईन टिकट को बुक कराने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भली-भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर सर्च न करें। कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें ।

