सनसनीखेज: चाकुओं से गोद कर पति-पत्नी की जघन्य हत्या, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

सनसनीखेज: चाकुओं से गोद कर पति-पत्नी की जघन्य हत्या,  हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
Spread the love

उधमसिंहनगर। आजाद नगर क्षेत्र में घर में घुस कर देर रात पति-पत्नी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गयी। हो हल्ला सुनकर जब मृतका की वृद्ध मां उसे बचाने आयी तो हमलावर द्वारा उसे भी चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया गया। उसके बाद हमलावर दम्पत्ति के पुत्र को धक्का देकर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में भय का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात आजादनगर में बीती रात घर में घुसकर एक हमलावर ने पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक संजय यादव मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था और वह घर जवांई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रह रहा था। सजंय व सोनाली की चीख पुकार सुनकर जब सोनाली की वृद्ध मां गौरी मंडल उन्हे बचाने के लिए आयी तो हमलावर ने उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। उसके बाद हमलावर दम्पति के पुत्र जय को धक्का देकर फरार हो गया। घटना के दौरान चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गौरी मडंल को अस्पताल पहुंचाया। दोहरे हत्याकांड की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि शांति व्यवस्था के मद्देनजर घटनास्थल के आस पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक दम्पत्ति सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे। वहीं हमलावर के विषय में मृतक के पुत्र जय का कहना है कि वह पहले पड़ोस मेें ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Parvatanchal