चंपावत उपचुनाव: रिकॉर्ड मतों से जीते सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड मतों से चंपावत उपचुनाव जीत लिया है। 55 हजार से अधिक वोटों से जीते सीएम धामी ने चंपावत के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस जीत को जनता और राज्य के हित में किए जा रहे कार्यों की जीत बताया है। सीएम धामी के रिकॉर्ड मतों से जीतने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। धामी को कुल 55025 मत मिले जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को मात्र 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।
उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।
सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। सीएम धामी 54121 मतों से जीते। जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।
जानकारी के अनुसार, उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी को 409 और निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी को 399 मत मिले हैं। सीएम के सामने सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। सीएम धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे। सीएम धामी की जीत के बाद से भाजपा में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने ट्वीट कर धामी काे ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

