सनसनी: घरेलू गैस सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, हादसे में तीन लोग घायल

सनसनी: घरेलू गैस सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, हादसे में तीन लोग घायल
Spread the love

टिहरी। गुरुवार सुबह जिले के थाना लंबगांव के एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह थाना लंबगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।
उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य घायलों में रीना नेगी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लंबगांव व अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष, निवासी गोदड़ी, थाना लम्बगांव  शामिल हैं।

Parvatanchal