घनसाली के समीप बादल फटा,पूरे इलाके में अफरा-तफरी

घनसाली के समीप बादल फटा,पूरे इलाके में अफरा-तफरी
Spread the love

टिहरी। घनसाली में बुधवार तड़के 6 बजे बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने से उफान पर आए बरसाती गदेरों ने नैलचामी में भारी तबाही मचाई है। बादल फटने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार नैलचामी में सुबह 6 बजे बादल फटने की घटना हुई। पानी के साथ आए सैलाब ने सिंचाई नहरें, खेती और फसलों के साथ कई पुलों को तबाह कर दिया। जिस जगह पर बादल फटा है, वो स्थान घनसाली से करीब 20 किलोमीटर दूर है। नैलचामी में बादल फटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। अभीतक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Parvatanchal