संदेहास्पद: नहर में मिला गुमशुदा व्यापारी का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

संदेहास्पद:   नहर में मिला गुमशुदा व्यापारी का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

हल्द्वानी। शहर के पनचक्की चौराहा के पास निवास करने वाले गुमशुदा व्यापारी का शव पुलिस चौकी के समीप नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में पुलिस नहर में गिरने से मौत बता रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम के पॅचक्की चौराहा के पास रहने वाले बिजली समान कारोबारी संतोष कुमार मंगलवार शाम से गुमशुदा था, जहां उसकी स्कूटी चंबल पुल के पास से नहर किनारे से बरामद हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बीते रोज इस मामले में परिजनों ने काठगोदाम पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की थी।परिवार और पुलिस संतोष की तलाश में जुटी हुई थी कि लापता संतोष का शव चंबल पुल से करीब 3 किलोमीटर दूर नहर से बरामद हुआ। मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में संतोष की नहर में गिरने से मौत हुई होगी, जहां नहर में शव बहकर आया होगा। नहर में बहने से शरीर पर चोट के निशान हो सकते हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Parvatanchal