खुलासा: ब्लाइंड मर्डर केस का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
हरिद्वार। रानीगली में घर में घुस कर महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते महिला के देवर ने ही अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के देवर को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत 20 अक्टूबर को रानीगली स्थित मकान में महिला की घर में घुस कर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में कोतवाली हरिद्वार में मृतका के पुत्र अभय सैनी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा स्वयं अन्य अधिकारी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने के लिए निर्देश दिये थे। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के देवर रामकरण की भूमिका संदिग्ध लगी। पुलस ने जब मृतका के देवर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी रामकरण पुत्र स्व0 बलवीर सिह निवासी शिव नगर रानीगली हरिद्वार ने बताया कि उसके अपनी भाभी सहित किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का उसकी भाभी द्वारा विरोध किया जा रहा था। जिस कारण उन दोनों के बीच अक्सर झगड़े हो रहे थे। इसी कारण वह अपनी भाभी से छुटकारा पाना चाहता था। 20 अक्टूबर को पैसों के लेनदेन व महिला साथी को लेकर दोनों की आपस में बहसबाजी हुई थी जिस पर उसने अपनी भाभी का चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। भाभी की मौत के बाद वह चुपचाप वहां से निकल गया था।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
1- भावना कैथौला प्र0नि0 कोतवाली नगर हरिद्वार
2-व0उ0नि0 सतेन्द्र सिह
3-उ०नि० आनन्द मेहरा
4-उ०नि० शैलेन्द्र ममगाई
5- उ०नि० यशवीर सिंह
6-Hc जितेंन्द सिंह
7-का० निर्मल
8- का० सतीश
9-का० जसविंदर
10-का० मनविन्दर
11-का राहुल धानिक
सी०आई०यू० हरिद्वार
1-निरिक्षक ऐश्वर्य पाल
2-अ0उ0नि0 सुन्दर सिह
3-का0 त्रिभुवन
4- उ०नि०रणजीत सिंह
5- हे0का0 मनोज
6- का0 उमेश
फोरेन्सिक टीम/डाग स्कायड
1- हे0का0 अक्षय
2- कानि0 अनिल चौहान
3- कानि0 विनय भटट
4- कानि0 सरदार सिह – डाग स्काउड

