खास खबर: जौलीग्रांट एयरपोर्ट में सर्दियों के लिए सभी उड़ानों के समय में किया गया बदलाव

खास खबर: जौलीग्रांट एयरपोर्ट में सर्दियों के लिए सभी उड़ानों के समय में किया गया बदलाव
Spread the love

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विंटर सीजन को देखते हुए सभी उड़ानों के लिए 30 मार्च 2024 तक के लिए बदलाव कर दिया है। अब बदले हुए समयानुसार ही फ्लाइटों की आवाजाही रहेगी। विंटर सीजन में कुछ उड़ानें नई जुड़ी हैं तो कुछ में कटौती की गई है। विंटर सीजन में कुल 25 फ्लाइटों का शेड्यूल जारी किया गया है। 19 उड़ानों के साथ इंडिगो सबसे आगे है।

इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और साढे आठ बजे वापस अहमदाबाद जाएगी। फ्लाइट बुधवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन आएगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन सुबह 9.20 बजे एयरपोर्ट आएगी और 9.50 बजे वापस दिल्ली को टेकऑफ करेगी।

इंडिगो जयपुर सप्ताह में सातों दिन सुबह 10.25 बजे एयरपोर्ट आएगी। पौने ग्यारह बजे वापस जाएगी। इंडिगो मुंबई सप्ताह में सातों दिन 11.20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। 11.55 बजे वापस मुंबई जाएगी। इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में छह दिन 11.35 बजे जौलीग्रांट आएगी और 12.05 बजे वापस हैदराबाद जाएगी।

एयर इंडिया मुंबई सातों दिन 12.50 बजे आएगी। 1.30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1.55 बजे आएगी और दोपहर 2.25 वापस जाएगी। विस्तारा सातों दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी। 3.10 बजे वापस मुंबई जाएगी।

Parvatanchal