कोविड-19: उत्तराखंड में थम नहीं रहा है संक्रमण का सिलसिला, पढ़िए…. आज का कोरोना अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप लगातार फैलता जा रहा है। राज्य में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने वालों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी संक्रमितों का ग्राफ ऊंचा रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 239 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान दो लोगों की संक्रमण के चलते जान गंवाने पड़ी है। हालांकि 264 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना के अभी भी 1639 एक्टिव केस हैं जबकि इस वर्ष संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर कुल 303 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमित पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
अल्मोड़ा में 05, चमोली में 02, देहरादून में 115, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 40, पौड़ी गढ़वाल में 11, पिथौरागढ़ में 04, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 01, उधमसिंहनगर में 12 तथा उत्तरकाशी में 23। सुकून वाली खबर यह है कि बागेश्वर और चंपावत में
एक भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब तक एक लाख 257 पर पहुंच गया है। दो संक्रमित मृतकों में से एक की मौत ऋषिकेश में तथा दूसरे की हरिद्वार में हुई। विस्तृत जानकारी के लिए देखिए आज का स्वास्थ्य बुलेटिन –


