कोविड-19: उत्तराखंंड में फिर नीचे गिरा संक्रमण का ग्राफ, देखिए गुरुवार का अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गुरुवार को एक बार फिर नीचे आया। हालांकि संक्रमण से जान जाने का सिलसिला जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे 117 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। राज्य में आज दो कोरोना संक्रमितों को जान से हाथ धोना पड़ा है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, अब प्रदेश में 770 एक्टिव रह गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
देहरादून में सबसे ज्यादा 15, हरिद्वार में 6, पौड़ी गढ़वाल में 3, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और चमोली में 2—2, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी में 1—1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया जबकि बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और उधमसिंहनगर में आज एक भी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव नहीं पाई गई है।


