केतन लाल कांड: पॉक्सो एक्ट में नामजद दिवाकर डिमरी गिरफ्तार, नाबालिग युवती से दुष्कर्म का है आरोप

केतन लाल कांड: पॉक्सो एक्ट में नामजद दिवाकर डिमरी गिरफ्तार, नाबालिग युवती से दुष्कर्म का है आरोप
Spread the love

 

नई टिहरी(आरएनएस)।  थाना क्षेत्र में चर्चित केतन लाल प्रकरण में पॉक्सो एक्ट में नामजद आरोपी दिवाकर डिमरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस प्रकरण में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।लंबगांव थाना क्षेत्र में देवल गांव निवासी केतन लाल और उसके साथी दिवाकर डिमरी को दूसरे गांव में एक नाबालिग के कमरे में पकड़ा गया था। इससे गुस्साए परिजनों ने उसकी पिटाई की जिससे गंभीर रूप से घायल केतन लाल की अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना में शामिल दिवाकर डिमरी को भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया धा। मृतक केतन लाल के पिता की तहरीर पर मारपीट में शामिल नाबालिग के पिता और दादा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग की मां की ओर से 11 जुलाई को लंबगांव पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने 20 जुलाई को पुलिस थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। तब पुलिस ने 10 दिन का समय दिया था। सीओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में पंजीकृत अभियोग के आधार पर आरोपी दिवाकर डिमरी, निवासी ग्राम देवल थाना लंबगांव को 28 जुलाई को चिन्यालीसौड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal