बड़ी खबर: किशोर उपाध्याय के भाई की वांटेड पत्नी कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार
देहरादून। देश छोड़ने की फिराक में केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पहुची वांटेड नाजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार की गयी नाजिया टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय के छोटे भाई की पत्नी है। नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद देहरादून पुलिस कोच्चि रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार करोड़ों की सरकारी और गैर सरकारी जमीन-प्रॉपर्टी धोखाधड़ी सहित निजी कंपनियों के कई गंभीर फर्जीवाड़ों में लंबे समय से फरार चल रही बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया को कोच्चि पुलिस ने बुधवार रात कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह कोच्चि एयरपोर्ट से देर रात 10.30 देश छोड़ने की फिराक में थी। गंभीर मामलों में इनामी अपराधी नाजिया की गिरफ्तारी लुकआउट नोटिस के तहत हुई हैं। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि नाजिया यूजफ की शिनाख्त करते ही उसे कोच्चि पुलिस ने एयरपोर्ट में हिरासत में लेकर डिटेन किया। वहीं, इस कार्रवाई की जानकारी कोच्चि पुलिस ने देहरादून पुलिस को दे दी है, जिसके बाद दून पुलिस कोच्चि में नाजिया को कस्टडी में लेने रवाना हो गई है।

