दुखद: कार की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार छात्र की मौत

दुखद: कार की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार छात्र की मौत
Spread the love

देहरादून। कार की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया गांव हाथी बड़कला निवासी रोहित वर्मा ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भांजा अभिनय कुमार खड़का पुत्र अरुण कुमार अपनी मोटर साइकिल से अपने कॉलेज आईएमएस से अपने घर तुन्तोवाला जा रहा था। जाते समय सामने से तेज गति से आ रही कार वाहन मारुति सुजुकी (बलेनो) ने सामने से ओवरटेक करते हए उनके भांजे के वाहन को टक्कर मार दी। बलेनो कार के अन्दर दो लड़के एवं दो लड़कियां मौजूद थीं। बलेनो कार को वंश चौधरी नाम का युवक चला रहा था तथा बगल में अंश शर्मा बैठा था। टक्कर मारने के बाद चारों घटनास्थल से फरार हो गये और  चारों उसके भांजे को घटनास्थल पर ही छोड़ के निकल गये। यह सभी नशे की हालत मे थे तथा दोनों लड़कियां कैब बुक कराके फरार हो गयीं जबकि दोनों लड़के मोटर साइकिल में एक युवक के साथ बैठकर फरार हो गये।  तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके भांजे को उसके आईएमएस कॉलेज के दोस्तों द्वारा मैक्स हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Parvatanchal