कार्रवाई: वाहन चोरी में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार,दस बाइकें बरामद

कार्रवाई: वाहन चोरी में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार,दस बाइकें बरामद
Spread the love

रुद्रपुर। सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग समेत चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 10 बाईक बरामद की। पुलिस ने चोरों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
रविवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा किया। पंतनगर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनायें को रोकने को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने टीम का गठन किया।

एसपी सिटी ने बताया कि चोरी की घटनाओं से सम्बंधित लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालें। कई संदिग्धों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वाहन चोरों को पकडने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की हीरो बाइक पर सवार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उससे अपना नाम दीपक शर्मा निवासी वार्ड 7 राजा कालौनी ट्राजिट कैंप बताया।

दीपक की निशादेही पर पुलिस ने चोरी की 10 बाईकें बरामद की। एसपी ने बताया कि दीपक ने अपने दोस्त अजय सागर निवासी वार्ड -8 शिव नगर ट्राजिट कैंप व दो नाबालिक दोस्तों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस ने अजय सागर को को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। जबकि दोनों नाबालिगों को कोर्ट में पेश किया। उन्होंने बताया कि दीपक शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी पंतनगर थाने में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में कोतवाल पंतनगर राजेन्द्र सिंह डांगी, चैकी प्रभारी सिडकुल प्रदीप कोहली, एसआई संजय कुमार,एसआई धीरेन्द्र परिहार, कांस्टेबल नितिन कुमार, कृपाल सिंह,प्रकाश भट्टे, भूपेन्द्र आर्या आदि शामिल रहे।

बरामद बाइक

1. हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेसिस नम्बर-MBLHAW092KHF96768, इंजन नम्बर HA10AGKHFC3707
2. अपाचे रंग सफेद बिना नम्बर प्लेट का चेसिस नम्बर–MD634BE45J2D61069, इंजन नम्बर-BE4DJ2760801
3. हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट का चेसिस नम्बर MBLHAR081JHH39183,इंजन नम्बर HA10AGJHHC0864
4. हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट का चेसिस नम्बर-MBLHA10CGGHG53623,इंजन नम्बर -HA10ERGHG51108
5. पेशनप्रो रंग-काला बिना नम्बर प्लेट चेसिस नम्बर MBLHA10AWCHH82845,इंजन नम्बर HA10ENCHH31209,
6. टी0वी0एस0 Radeon रंग लाल बिना नम्बर प्लेट चेसिस नम्बर MD625HF15K3F26100, इंजन नम्बर- KF1PK1402923,
7. हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेसिस नम्बर MBLHAW11NHB01732,इंजन नम्बरHA11EBNHB47816,
8. हीरो होण्डा Achiever रंग स्लेटी रजि नं0- UA04C8074 चेसिस नम्बर 06ABBC00375 इंजन नम्बर-06ABAM02832,
9. हीरो होण्डा हंक रंग लाल रजि नं0-HR51AA1497 चेसिस नम्बर MBLKC13EA7GJ00022 इंजन नम्बर KC13EA7GJ00045,
10. स्पलेण्डर प्रो0 रंग सफेद बिना नम्बर चेसिस नम्बर MBLHA10ADBHD00339 इंजन नम्बर-HA10EHBD00316

Parvatanchal