कामयाबी: रंग लाई पुलिस की मेहनत, सात साल से फरार चल रहा ईनामी शराब तस्कर को धर दबोचा
पिथौरागढ़। जमानत मिलने के बाद पिछले सात साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब तस्करी में मामले में फरार था, जिस पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब तस्कर संदीप कुमार पुत्र राजवीर द्वारा हरियाणा से अवैध शराब लाकर पिथौरागढ़ में बेची जाती थी, जिसे पिथौरागढ़ पुलिस ने 21 जुलाई 2017 को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी जमानत मिलने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा आरोपी को 24 अक्टूबर 2018 में मफरूर घोषित किया गया था, जिस पर पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। एसओजी व पुलिस ने बीती रात सोनीपत से उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

